दरभंगा एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ान सेवा पिछले एक सप्ताह से बुरी तरह प्रभावित है. चार दिसंबर से करीब 28 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं. इसके कारण बुकिंग कराने वाले नौ हजार से अधिक यात्री सफर नहीं कर सके. लगातार रद्द हो रही उड़ानों से यात्रियों में गहरी नाराजगी है.

एयरपोर्ट पर रोजाना अफरा- तफरी जैसे हालात बन रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशानी मेडिकल एप्वाइंटमेंट, ऑफिस ज्वाइनिंग या एग्जाम के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को हो रही है.


विंटर शेडयूल में चार महानगरों के लिए ले रखी स्लॉट
इंडिगो ने दरभंगा एयरपोर्ट से चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व हैदराबाद के बीच सीधी विमान सेवा के लिए प्रतिदिन सीधी उड़ान का स्लॉट ले रखी है.


पिछले कुछ दिनों से तकनीकी कारणों तथा ऑपरेशनल समस्याओं का हवाला देकर कंपनी लगातार उड़ानें रद्द कर रही है. इससे न सिर्फ यात्रियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, बल्कि कई लोगों की यात्रा योजनाएं पूरी तरह अस्त-व्यस्त होकर रह गई है.

कई यात्री एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौटते दिखे, जबकि कई ने बस या ट्रेन का सहारा लिया, बावजूद समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाये.
































Be First to Comment