हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे सिर्फ पर्दे पर नहीं, असल जिंदगी में भी सच्चे ‘ही-मैन’ हैं। करीब दो दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद अब वे घर वापस लौट आए हैं। उनकी सलामती के लिए देशभर के प्रशंसकों ने दुआएं मांगीं, और अब उनके स्वस्थ लौटने से हर कोई राहत की सांस ले रहा है।

इस बीच सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अस्पताल के बेड पर बेहद कमजोर हालत में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद उनके चाहने वालों की आंखें नम हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि उस वक्त परिवार पर गहरा सदमा था — बॉबी और सनी देओल फूट-फूटकर रो पड़े, जबकि उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर लगातार प्रार्थना कर रही थीं, “बस एक बार आंखें खोल लो…”। बेटी विजयता देओल अपनी मां को संभालने की कोशिश में थीं।















































Be First to Comment