Press "Enter" to skip to content

काफी जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

गया में एसजीएफआइ खेल के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने काफी जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सह और मात के खेल शतरंज में खिलाड़ियों का काफी जोश दिखा. अंडर 19 आयु वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रितांश प्रियम को गोल्ड, हर्ष राज को सिल्वर और क्रेन मेमोरियल के अगम राज सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया. वहीं, बालिका वर्ग में डीएवी मानपुर की तेजस्वी कुमारी, प्रोजेक्ट शिव बालक उच्चतर विद्यालय की शिल्पा कुमारी और ज्ञान भारती वर्ल्ड गया की शान्वी सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया.

अंडर 17 बालिका वर्ग में दया प्रकाश विद्या मंदिर की छात्रा कोमल सिंह प्रथम, आंबेडकर बालिका उच्च विद्यालय की पूजा कुमारी को दूसरा और शिव बालक उच्चतर विद्यालय की सोनाली कुमारी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. जबकि, डीएवी शेरघाटी के हिमांशु कुमार, रौशन कुमार व ब्रिटिश पब्लिक स्कूल के रितिक कुमार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. अंडर 14 आयु बालिका वर्ग में किसु कुमारी और इशिका कुमारी आंबेडकर आवासीय फतेहपुर और ज्ञान भारती टिकारी की छात्रा अदिति गौतम पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे.

जबकि, मयंक कुमार ज्ञान भारती वर्ल्ड गया मोहुल कुमार सिंह, ब्रिटिश पब्लिक स्कूल और ज्ञान भारती टिकारी के प्रिंस कुमार पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. सभी आयु वर्ग के पहले चार खिलाड़ी 6-8 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रमंडल स्तरीय शतरंज खेल में गया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय की ओर से सभी विजेताओं को मेडल और विजेता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from OTHER SPORTSMore posts in OTHER SPORTS »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *