किशनगंज. अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है. इसके तहत जिले में अब कुल मतदाताओं की संख्या 11 लाख 12 हजार 530 है. यह जानकारी डीडीसी स्पर्श गुप्ता ने समाहरणालय परिसर में दी.

डीडीसी ने कहा कि 30 सितंबर 2025 के अनुसार अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 11 लाख 12 हजार 530 है



इसमें एसआईआर के तहत किशनगंज विधानसभा में 280185 वोटर हैं. बहादुरगंज विधानसभा में 287638 वोटर हैं. ठाकुरगंज विधानसभा में 296332 वोटर हैं, कोचाधामन विधानसभा में 248383 वोटर है.



चारों विधानसभा में अन्य मतदाताओं की संख्या 36 है. डीडीसी ने कहा कि प्रारूप प्रकाशन 1 अगस्त 2025 के अनुसार 10 लाख 86 हजार 242 था लेकिन अंतिम रूप से मतदाता सूची के प्रकाशन में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है. सभी ईआरओ के कार्यालय में सूची उपलब्ध है.







































Be First to Comment