हाजीपुर. वैशाली पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह में शामिल एक सोना व्यवसायी समेत दो बदमाशों को धर दबोचा. पकड़े गये बदमाशों के पास से आठ ग्राम सोना, एक बाइक और एक मोबाइल भी बरामद किया गया.

पकड़े गये बदमाशों में धमेंद्र कुमार और बिट्टू कुमार औद्योगिक थाना क्षेत्र के यूसुफपुर मोहल्ला का रहने वाला है, जबकि कुंदन कुमार उर्फ देवराज नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा का रहने वाला है.




इस संबंध में सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने बताया कि शहर क्षेत्र हो रहे चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना में शामिल बदमाशों के गिरफ्तारी के एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था.


सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने नेतृत्व में सदर थानाध्यक्ष यशोनंद पाण्डेय व एसटीएफ की टीम को शामिल किया गया.


टीम मोबाइल सर्विंलास, सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी के आधार पर एक स्वर्ण व्यवसायी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया.






















Be First to Comment