शिवहर पुलिस ने अवैध हथि’यारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरो’पितों को गिर’फ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से दो देसी क’ट्टा, एक पिस्ट’ल, तीन मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान दोनों मामलों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अवैध हथि’यारों की त’स्करी, प्रदर्शन और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस को अलग-अलग मामलों में हथि’यारों के साथ आ’रोपितों के मौजूद होने की सूचना मिली थी. पहली कार्रवाई फतेहपुर थाना क्षेत्र के बसहिया राम गांव के पास स्थित आम के बगीचे में की गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि बगीचे में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठा हुआ है. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की.
कार्रवाई के दौरान बसहिया राम निवासी करीब 60 वर्षीय रामप्रवेश सिंह को गिर’फ्तार किया गया. पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी क’ट्टा, एक मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नकद बरामद हुए. इस मामले में फतेहपुर थाना कांड संख्या 40/26 दर्ज किया गया है.दूसरी कार्रवाई शिवहर थाना क्षेत्र में की गई. पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक युवक सोशल मीडिया पर अवैध हथि’यार के साथ अपनी तस्वीर वायरल कर रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए विशेष अनुसंधान दल यानी एसआईटी का गठन किया गया.
तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की. इस दौरान चिकनौटा निवासी करीब 21 वर्षीय मो. अरसे आजम और सुंदरपुर खरौना निवासी एक विधि-विवादित बालक को हिरास’त में लिया गया.
पुलिस की कार्रवाई में इनके पास से एक देसी क’ट्टा, एक पि’स्टल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. इस मामले में शिवहर थाना कांड संख्या 348/26 दर्ज किया गया है.
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में गिर’फ्तार आरो’पितों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथि’यार इनके पास कहां से पहुंचे और इनके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं. आरो’पितों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है और उनकी गिर’फ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अवैध हथि’यारों का प्रदर्शन करना या किसी भी तरह की गैरकानूनी सामग्री प्रसारित करना दंड’नीय अप’राध है. पुलिस ऐसे मामलों पर भी नजर रख रही है और सूचना मिलने पर तकनीकी जांच के जरिए कार्रवाई की जा रही है.
उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर हथि’यारों का प्रदर्शन या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल-112 पर दें. पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.










Be First to Comment