Press "Enter" to skip to content

अब यहां ट्रेनों में नहीं चलेंगे अवैध वेंडर, रेल प्रशासन ने जारी किया लाइसेंस

गया जी. पूर्व मध्य रेल के दानापुर-डीडीयू मंडल के बीच गया जंक्शन और पटना जंक्शन के मध्य चलने वाली ट्रेनों में अब अवैध वेंडर नहीं चलेंगे. क्योंकि, रेल प्रशासन ने इस रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में खाद्य व अन्य सामग्री की बिक्री करने के लिए 50 लोगों को लाइसेंस जारी कर दिया है.

दानापुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि साहू इंटरप्राइजेज को इस कार्य के लिए अधिकृत कर दिया है. इस इंटरप्राइजेज को लाइसेंस प्रदान कर दिये जाने के बाद इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों में लाइसेंसी वेंडर चलेंगे. केवल राजधानी, दुरंतो, वंदे भारत जैसी विशेष ट्रेनों में वेंडर अपना सामान नहीं बेच सकते हैं.

साहू इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सोनू साहू ने बताया कि दानापुर रेल मंडल ने गया-पटना रेलखंड की ट्रेनों में वेंडरों के माध्यम से सामान बिक्री करने के लिए उनके फार्म को अधिकृत किया है. इसके लिए उन्होंने निर्धारित लाइसेंस फी जमा कर दी है. समय-समय पर जैसा निर्देश प्राप्त होगा, उसका अनुपालन किया जायेगा.

वेंडरों को वर्दी और बैज दिया गया
सोमवार को इन लाइसेंसी वेंडरों को वर्दी और बैज प्रदान किया गया है. गया जी में इस फार्म के स्थानीय अधिकृत मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि गया-पटना रेलखंड पर चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस, सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं मेमू पैसेंजर ट्रेनों में इस फार्म के वेंडरों को आई कार्ड और वर्दी प्रदान कर दी गयी है, जो ट्रेनों में रेलवे से तय सामग्री की बिक्री किया करेंगे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *