Press "Enter" to skip to content

तीर्थ यात्रियों को उचित दर पर स्वदेशी वस्त्र उपलब्ध कराने के संघ के प्रयासों की सराहना

मानपुर. राष्ट्रीय पितृपक्ष महासंगम मेला 2025 के अंतिम दिन गया के सीताकुंड स्थित बिहार प्रदेश बुनकर कल्याण संघ के वस्त्र सेवा शिविर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का स्वागत किया गया.

संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद पटवा ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. उपमुख्यमंत्री ने पिंडदान के लिये आए तीर्थ यात्रियों को उचित दर पर स्वदेशी वस्त्र उपलब्ध कराने के संघ के प्रयासों की सराहना की.

मानपुर पटवा टोली के वस्त्र उद्योग को बढ़ाने के लिए सुझाव दिये. उन्होंने जिला प्रशासन के स्वदेशी को बढ़ावा देने वाले प्रयासों की भी प्रशंसा की.

मौके पर स्टॉल प्रभारी मनोज कुमार, देवानंद पासवान, संजय कुमार सिंह, संतोष सिंह, अनिल स्वामी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और बुनकर मौजूद थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *