Press "Enter" to skip to content

बार्डर पर नाइजीरियन नागरिक कर रहा था घुसपैठ, इमिग्रेशन विभाग की टीम ने धर दबोचा

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात इमिग्रेशन विभाग की टीम ने एक नाइजीरियन नागरिक को भारत में घुसपैठ करने के दौरान हिरासत में लेकर पुलिस को सौंपा दिया. इमिग्रेशन अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति का नाम उचे जोसेफ ओकोए है. वह नाइजीरिया का रहने वाला है.

इससे पहले तीन माह के मेडिकल वीजा पर भारत आए आरोपी को वीजा समाप्त हो जाने के बाद 12 वर्ष तक अवैध रूप से इंडिया में रहने के पर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय मुंबई ने 29 दिसंबर 2024 को लीव इंडिया नोटिस देकर उसे भारत से बाहर भेज दिया था.

आरोपी चालाकी से नाम और जन्म तिथि में परिवर्तन कर कोटे डी आइवर गणराज्य से नया पासपोर्ट बालो एंटिनो के नाम से जारी करा कर नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जांच और इससे संबंधित फैक्ट के आधार पर इमिग्रेशन की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया.

इससे संबंधित एक मामला हरैया थाने में दर्ज कराया गया है. हरैया पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from RAXAULMore posts in RAXAUL »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *