Press "Enter" to skip to content

पहले गुब्बारा उड़ाया पदाधिकारियों ने फिर भाग पड़े बच्चे

गया जी. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गया जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राहुल कुमार, खेल जिला पदाधिकारी सुरभि बाला ने संयुक्त रूप से किया. आयोजकों ने बताया कि जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों से लगभग 1200 खिलाड़ी ने भाग लिया. पदाधिकारियों ने गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

गया जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरि प्रपन्न उर्फ पप्पू, गया जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मोती करीमी, इकबाल हुसैन, हलीम ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. अंडर 20 आयुवर्ग बालक डिस्कस थ्रो में पहला स्थान शुभाष इंटरनेशनल स्कूल के हर्ष शर्मा, दूसरा स्थान डीएवी स्कूल मानपुर के छात्र सूरज कुमार, तृतीय स्थान डीएवी मानपुर के छात्र सूर्या प्रकाश ने प्राप्त किया.

अंडर 14 आयु वर्ग बालक किड्स जेवलिन प्रतियोगिता में पहला स्थान जीबीएसएस टिकारी के छात्रा आदर्श कुमार, दूसरा स्थान ग्रीन फिल्ड इंग्लिश स्कूल के छात्र नीतीश कुमार, तृतीया स्थान सुभाष इंटरनेशनल स्कूल प्रिंस कुमार, अंडर 18 आयु वर्ग बालिका 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान प्रिया कुमारी बोधगया, दूसरा स्थान सजनी कुमारी नारी गुंजन, तृतीया स्थान अर्पण कुमारी गुंजन बोधगया ने प्राप्त किया.

अंडर 10 बालिका 30 मी दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान पालक राज ने व दूसरा स्थान खुशी कुमारी नारी गुंजन, तृतीया स्थान एमआइएस टिकारी की छात्रा मानवी कुमारी, अंडर 16 बालक 60 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान जय हिंद पब्लिक स्कूल बोधगया के छात्र दीपक राज, दूसरा स्थान जय हिंद पब्लिक स्कूल बोधगया के छात्र भानु कुमार व तृतीया स्थान डीएवी मानपुर के छात्र ने प्राप्त किया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from OTHER SPORTSMore posts in OTHER SPORTS »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *