Press "Enter" to skip to content

बिहार में हवाई सफर सस्ती होगी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने विमान ईंधन- एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी एटीएफ (ATF) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर 29 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी करने का फैसला किया है. यह कदम बिहार में हवाई सेवाओं को प्रोत्साहन देने और निवेश के माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय बिहार को उन अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाएगी, जिन्होंने पहले ही एटीएफ पर वैट घटाकर हवाई यातायात को विस्तार देने में सफलता प्राप्त की है. उन्होंने कहा कि इसके पहले केवल रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) के तहत 1% और गया एयरपोर्ट के लिए 4% वैट दर लागू थी. अब यह सुविधा दूसरे सभी हवाई अड्डों को भी मिलेगी.

डिप्टी सीएम ने बताया कि बिहार में एटीएफ पर 29% कर दर उतर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों की तुलना में ज्यादा थी. इस वजह से वायुयान कंपनियों द्वारा उन्हीं राज्यों में ATF का क्रय कर लिया जाता था, जहां वैट की दर कम है. वाणिज्य कर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में ATF से कुल वैट संग्रह 62.28 करोड़ रुपये था, जो विभाग के कुल राजस्व का मात्र 0.16 फीसदी था.

वर्ष 2024-25 में ATF से कुल वैट संग्रह 71.67 करोड़ रुपये रहा, जो मात्र 0.17 फीसदी के करीब है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह निर्णय बिहार को निवेश और पर्यटन की दृष्टि से एक नई ऊंचाई तक ले जाएगा.

हवाई सेवाओं के विस्तार से जहां राज्य के नागरिकों को यात्रा अनुभव बढ़ेगा, वहीं औद्योगिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और पर्यटन तथा उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *