Press "Enter" to skip to content

यहां डेढ़ सौ से ज़्यादा सीटें थीं खाली, योग्य अभ्यर्थी ही नहीं मिले!

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयाेग की ओर से बीआरएबीयू के लिए 22 प्राचार्य की सूची जारी की है।  आयाेग ने इन सभी प्राचार्याें काे विश्वविद्यालय आवंटित कर दिया है।‌अब विश्वविद्यालय के स्तर से प्राचार्याें काे काॅलेजाें का दायित्व दिया जायेगा। इसमें बिहार विवि के भी दर्जनभर से अधिक शिक्षकाें ने सफलता हासिल की है।

आयाेग ने नये चयनित प्राचार्याें काे विवि आवंटित कर दिया है। एमडीडीएम काॅलेज की प्रभारी प्राचार्य प्राे कनुप्रिया और सीसीडीसी प्राे मधु सिंह काे बिहार विश्वविद्यालय में ही भेजा गया है। इसके अलावा बीरेंद्र कुमार, श्यामल किशाेर, सुनीता गुप्ता, मृगेंद्र, जगाे चाैधरी, शशिभूषण, सुधीर सिंह, राजेश सिंह, राकेश सिंह, प्रमाेद, सुचेता प्रकाश, विवेकानंद सिंह, प्रमाेद सिंह, मनाेज मुकुल, विनाेद मंडल, अनिल, राजीव, विनाेद बैठा, किशाेर पासवान व संजीव कुमार राम भी शामिल है। अब विवि के स्तर से शीघ्र ही नये प्राचार्याें काे काॅलेजाें की जिम्मेदारी दी जायेगी।

173 प्राचार्याें के लिए हुई नियुक्ति प्रक्रिया
विवि के 32 सहित कुल 173 प्राचार्याें के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही थी। इसमें याेग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण 116 प्राचार्याें का चयन आयाेग ने किया है।

बीआरएबीयू के 39 अंगीभूत व तीन गवर्नमेंट डिग्री काॅलेज है। इसमें 32 काॅलेजाें में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति के लिए विभाग के जरिये आयाेग काे अधियाचना भेजी गयी थी।

करीब डेढ़ साल पहले आयाेग ने चयन प्रक्रिया शुरू की थी। पिछले सप्ताह इंटरव्यू के बाद सफल अभ्यर्थियाें की लिस्ट जारी की गयी थी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »
More from What's NewMore posts in What's New »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *