Press "Enter" to skip to content

वर्चस्व को लेकर हुई भिड़ंत में एक बाघिन की चली गई जान, अब दहशत में ग्रामीण

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे नेपाल के गोपी बस्ती गांव के समीप रविवार को एक बाघिन का शव मिलने से आस-पास के क्षेत्रों के लोग डर गए. गोपी वस्ती गांव के लोगों ने इसकी सूचना नेपाली वन क्षेत्र के अधिकारियों को दी.

सूचना मिलते ही नेपाल के वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जुट गए. बाघिन के सर पर लगे चोट और स्थिति देखकर बताया जा रहा है कि वर्चस्व को लेकर दो बाघ-बाघिन की भिड़ंत हुई जिसमें एक बाघिन की मौत हो गई.

डीएफओ विकास अलावत ने बताया कि भारतीय वन क्षेत्र से सटे नेपाल मे मृत बाघिन की सूचना मिली है. घटना स्थल पर वन विभाग की टीम को भेजी जा रही है. बाघिन की शव की पहचान की जा रही है. बहरहाल बाघिन के सर और गला पर लगा गंभीर चोट और जगह-जगह नाखून और दांत के गहरे जख्म थे.

इससे माना जा रहा है कि वर्चस्व की लड़ाई में एक अन्य बाघ ने हमला कर उसकी जान ले ली. संभावना है कि दूसरा बाघ भी घायल हुआ हो. उसकी तलाश के लिए नेपाली वन क्षेत्र के विशेष निगरानी दल को क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है.

बाघिन की शव को पोस्टमार्टम हेतु विरगंज नेपाल भेज दिया गया है‌. घटना को लेकर मंगुराहा वन क्षेत्र से सटे धुमाटांड़ जसौली, पचरौता, हरदिया, जिंगना, सिसवा, मानपुर आदि गांव के लोगों में भी दहशत का माहौल है.

Share This Article
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *