Press "Enter" to skip to content

कपड़ों की थैलियों में तोता रखकर तस्करी करने वाले को दबोचा

मेजरगंज. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 20वीं बटालियन माधोपुर बीओपी कैंप के जवानों ने शुक्रवार को गश्ती के दौरान पिलर संख्या 334/01 के समीप से अलग-अलग कपड़ों की थैलियां में रखे 24 तोता बरामद किया है.

वहीं, तस्करी के आरोप में रीगा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी बेचन सहनी को गिरफ्तार कर लिया. इसकी जानकारी कैंप इंचार्ज इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने दी.

उन्होंने बताया कि एएसआइ जीडी राकेश कुमार के साथ तीन अन्य जवानों ने नाका ड्यूटी के दौरान नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली.

तलाशी के दौरान कपड़े की थैलियों में 24 तोते बरामद किए गए, जो तस्करी कर बेचने की नीयत से ला रहा था. तोता व तस्कर को अग्रेतर कार्रवाई के लिए फॉरेस्ट विभाग को सुपुर्द किया गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *