Press "Enter" to skip to content

कांवरियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर

देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित जमुनिया के पास आज मंगलवार की अहले सुबह कांवरियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में बस चालक समेत 5 श्रद्धालुओं की मौत की आधिकारिक सूचना है.

इसमें एक नाबालिग भी शामिल है. इसके अलावा 23 श्रद्धालु घायल बताये जा रहे हैं. इनमें कई गंभीर रूप से भी घायल हैं. घटना की सूचना पाकर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है. सभी मृतकों और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है.

मृतकों की पहचान देवघर जिले के मनोहरपुर थाना अंतर्गत चकरमा गांव निवासी 40 वर्षीय सुभाष तुरी, बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के लोकरिया थाना अंतर्गत मतराजी गांव निवासी 45 वर्षीय दुर्गावती देवी और 35 वर्षीय जानकी देवी, पटना जिले के धनरूआ थाना अंतर्गत तरेगना गांव निवासी 40 वर्षीय समदा देवी और वैशाली जिला के महनार गांव निवासी सुनील पंडित का 14 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार उर्फ शिवराज के रूप में हुई है.

देवघर एसडीओ रवि कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालु देवघर बाबा धाम से दर्शन कर बासुकिनाथ धाम जा रहे थे. इसी बीच सुबह करीब 5 बजे चालक को झपकी आयी और बस अनियंत्रित होकर गैस सिलेंडर लदे एक ट्रक से जा टकरायी. इसके बाद बस कुछ दूर आगे गयी और ईंट के ढेर से टकरा गयी. हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गयी.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DEOGHARMore posts in DEOGHAR »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from JHARKHANDMore posts in JHARKHAND »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *