Press "Enter" to skip to content

छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए परीक्षा स्थगित, जानें नया अपडेट

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने 9 जुलाई को होने वाली वोकेशनल कोर्स की परीक्षा स्थगित कर दी है. यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी एक अधिसूचना में दी गयी है.

अब यह परीक्षा 22 जुलाई को अपने पूर्व निर्धारित समय और केंद्र पर ही आयोजित की जाएगी. विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित विभागों और कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षार्थियों को समय रहते इस बदलाव की सूचना दे दें.

यह परीक्षा मुजफ्फरपुर सहित 5 जिलों के कॉलेजों में संचालित वोकेशनल कोर्स के लिए विश्वविद्यालय मुख्यालय में चल रही थी. दरअसल, इंडिया गठबंधन ने 9 जुलाई को राज्यव्यापी चक्का जाम का आह्वान किया है.

ऐसी स्थिति में, दूसरे जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय मुख्यालय तक पहुंचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता था. इसी को ध्यान में रखते हुए, विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया है.

Share This Article
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *