Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर होते हुए देवघर तक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी

रक्सौल से सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर होते हुए देवघर तक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी. शिव भक्तों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

इसके तहत गाड़ी 05545-05546 नंबर की यह श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन रक्सौल से देवघर और देवघर से रक्सौल के बीच सप्ताह में तीन दिन चलेगी. यह ट्रेन 13 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेगी, और कुल 12 फेरे लगाएगी.

गाड़ी 05545 रक्सौल-देवघर (रविवार, मंगलवार, शुक्रवार) तक चलेगी. वहीं गाड़ी 05546 देवघर-रक्सौल (रविवार, मंगलवार, शुक्रवार) तक चलेगी. इसमें स्लीपर क्लास के कुल 18 कोच होंगे.

इस ट्रेन का प्रबंधन रक्सौल-बछवाड़ा-रक्सौल सेक्शन पर समस्तीपुर डिवीजन और बछवाड़ा-बरौनी-बछवाड़ा सेक्शन पर ईस्टर्न रेलवे द्वारा किया जाएगा. यात्रियों की सुविधा के लिए बरौनी और बख्तियारपुर में पानी की व्यवस्था की जाएगी. यह गाड़ी रक्सौल से सुबह 5.15 में खुल कर अन्य स्टेशनों को होते हुए 8.55 में मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DEOGHARMore posts in DEOGHAR »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *