Press "Enter" to skip to content

हवाई सफर के लिए खर्च करनी पड़ रही मोटी रकम

एयरवेज से मुंबई आवागमन यात्रियों के लिए बेहद महंगा हो गया है. इसका किराया 19 हजार के पार पहुंच गया है. वैसे तो अन्य मार्गों पर भी मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है, लेकिन मुंबई रूट का भाड़ा आसमान छू रहा है. इसकी एक वजह गृष्मावकाश पर यात्रियों की बढ़ी संख्या कही जा रही है.

दरभंगा हवाई अड्डा से पांच महानगरों के लिये सीधी विमान सेवा संचालित की जा रही है. इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता व हैदराबाद मार्ग शामिल हैं. दिल्ली के बाद मुंबई के लिये सबसे अधिक यात्री सफर करते हैं, लिहाजा यात्री किराया अपेक्षाकृत अधिक रहता है.

जानकारी के मुताबिक आगामी नौ जून को दरभंगा से मुंबई जाने के लिये इंडिगो का एक टिकट का दाम 18687 है. वहीं मुंबई से दरभंगा के लिए प्रति टिकट 19658 से अधिक लिया जा रहा है. वहीं स्पाइसजेट के विमान से यात्रा करने पर एक यात्री का भाड़ा करीब 14 हजार बताया जा रहा है. सनद रहे कि करीब पांच साल पहले आठ नवंबर 2020 से दरभंगा से उड़ान सेवा की शुरुआत की गयी थी.

वर्तमान में मुंबई के लिए स्पाइसजेट व इंडिगो की ओर से सीधी विमान सेवा दी जा रही है. अब अकासा भी मुंबई के लिए सर्विस शुरू करने जा रही है. इस कंपनी की ओर से आगामी जुलाई से बुकिंग प्रारंभ कर दी गयी है. अब तीनों कंपनी मुंबई के लिए सेवा प्रदान करेगी. यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा. बताया जा रहा है कि लोगों को किफायती दर पर टिकट उपलब्ध होने के आसार हैं.

स्पाइसजेट की ओर से मुंबई के लिये नियमित उड़ान नहीं होने के कारण यात्रियों को समस्या होती है. वहीं इंडिगो की ओर से मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को ही सर्विस दी जा रही है. एक जुलाई से मुंबई के लिये अकासा का विमान रोजाना उड़ान भरेगा. इससे यात्रियों को सहूलियत होगी. वहीं यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *