Press "Enter" to skip to content

मुझे मजबूर किया गया… मनीष कश्यप

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है. कैमरे के सामने आकर मनीष कश्यप ने इसकी वजह बतायी है. वीडियो जारी करके मनीष कश्यप ने बताया कि वो बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. भाजपा छोड़ने के बाद आगे उनकी क्या रणनीति है, क्या वो किसी दल के साथ जुड़ेंगे या फिर निर्दलीय उम्मीदवार बनकर चुनाव मैदान में उतरेंगे, इसपर खुलकर मनीष कश्यप बोले.

मनीष कश्यप ने भाजपा ज्वाइन करने को अपनी गलती बताया. लोगों से इसके लिए माफी मांगी. पीएम मोदी के लिए कहा कि वो हमेसा यशस्वी प्रधानमंत्री रहेंगे. पार्टी में नहीं रहने के बाद भी बेवजह उनके खिलाफ नहीं बोलेंगे, ऐसा मनीष कश्यप ने कहा.

यूट्यूबर ने कहा कि ‘मैं अब भाजपा में नहीं हूं, इसकी घोषणा करता हूं.’ मनीष कश्यप ने कहा कि वो चनपटिया में लोगों के बीच जाकर बातचीत करके ये फैसला किया कि अब बिहारियों, मजदूरों और पलायन को रोकने के लिए लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी में रहकर वो इन सब मुद्दों को मजबूती से नहीं उठा सकेंगे, इसलिए ऐसा फैसला लिया.

मनीष कश्यप ने कहा कि यहां रहने( भाजपा) का मतलब यह है कि उन भ्रष्टाचार पर पर्दा डालिए जो आपकी आंखों के सामने आपके ही लोगों के साथ हो रहा है. मनीष कश्यप ने कहा कि मुझे इस फैसले के लिए मजबूर किया गया. मनीष कश्यप ने कहा कि मैनें सोचा था इन लोगों के साथ रहकर मैं लोगों की मदद और मजबूती से कर सकूंगा, ऐसा सोचा था. लेकिन मैं अपनी ही मदद नहीं कर सका. उन्होंने कहा कि वो स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आवाज उठाएंगे. लोगों से यह भी राय मांगी कि वो चुनाव कहां से लड़ें, किस पार्टी से लड़ें या अकेले लड़ना चाहिए.

मनीष कश्यप ने कहा कि एक साल एक महीना जिन लोगों ने भाजपा में मुझे साथ रखा उन्हें धन्यवाद देता हूं. मैं मर्यादा में रहकर ही काम करूंगा. मर्यादा की सीमा को पार नहीं करने का वादा भी मनीष कश्यप ने किया. यह भी कहा कि उन्हें काफी परेशान किया गया. यूट्यूबर ने कहा कि बिहार में कुव्यवस्था पर आवाज उठाना मेरी मजबूरी थी.

बिहार भाजपा में अपने शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए मनीष कश्यप ने कहा कि मनोज तिवारी भी मेरे बड़े भाई हैं और आगे भी रहेंगे. संजय जायसवाल को भी भैया कहकर उन्होंने कहा कि सवाल पूछूंगा लेकिन मर्यादा में रहकर पूछूंगा. दोनों के लिए मनीष कश्यप ने कहा कि मुझे सबक सिखाने के लिए दोनों का धन्यवाद.पिछली जन्म में की गयी गलती की सजा शायद मुझे मिली है. उन्होंने कहा कि दिल में एक दर्द, गुस्सा और क्रोध जरूर है लेकिन इसे कंट्रोल करते हुए मर्यादा में रहूंगा. कहा कि भाजपा में जाने के बाद मुझपर काफी हमले हुए.

Share This Article
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *