Press "Enter" to skip to content

आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक मैथिली में होगी पढ़ाई

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सभी भारतीय भाषाओं में आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक की पढ़ाई को लेकर पाठ्य सामग्री तैयार करायी जा रही है. इसे लेकर भारतीय भाषा संवर्द्धन समिति के तत्वावधान में मैथिली भाषा में पाठ्य सामग्री तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को नोडल विश्वविद्यालय बनाया है. स्नातकोत्तर मैथिली विभाग के प्रो. अशोक कुमार मेहता को भारतीय भाषा संवर्द्धन समिति (मैथिली) का नोडल प्रतिनिधि बनाया गया है.

मैथिली भाषा में पाठ्य सामग्री की उपलब्धता के लिए उन्मुखीकरण एवं सम्यक रूपरेखा तैयार करने के लिए ऑनलाइन बैठक हुई. इसमें विश्वविद्यालय समन्वयक एवं समन्वय समिति के सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में भारतीय भाषा संवर्द्धन समिति के डॉ चन्दन श्रीवास्तव बतौर संसाधन पुरुष शामिल हुये. उन्होंने योजना के कार्यरूप एवं क्रियान्वयन की प्रक्रिया से सदस्यों काे अवगत कराया.

बैठक में ड्रॉफ्ट किए गए रोड मैप के अनुसार प्रारंभिक चरण में विश्वविद्यालय समन्वय समिति मैथिली साहित्यकारों और समीक्षकों की सूची तैयार करेंगे. इनमें विश्वविद्यालय के इच्छुक शिक्षक, बाह्य शिक्षक व विशेषज्ञ शामिल होंगे.

बैठक में प्रो. अशोक कुमार मेहता, पीजी हेड सह विश्वविद्यालय समन्वयक प्रो. दमन कुमार झा, प्रो. अशोक कुमार झा ‘अविचल’ (कोल्हाण विश्वविद्यालय, चाइबासा), प्रो. सुधीर कुमार ‘सुमन’ (पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया), डॉ अरविन्द कुमार मिलन, डॉ सुरेश पासवान, डॉ रघुवीर रंजन एवं डॉ अभिलाषा कुमारी उपस्थित रही.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MADHUBANIMore posts in MADHUBANI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SHEOHARMore posts in SHEOHAR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *