बिहार और महाराष्ट्र के बीच रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बुधवार से पुणे और दानापुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने जा रहा है। इस नई ट्रेन के शुरू होने से दोनों राज्यों के बीच यात्रा पहले से अधिक आसान, तेज और सुविधाजनक हो जाएगी। ट्रेन को केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव पुणे के हडपसर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
नई अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। खासकर रोजगार, शिक्षा, इलाज और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे राज्यों की यात्रा करने वाले छात्रों, युवाओं और प्रवासी श्रमिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।













Be First to Comment