Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर आने के लिए परेशान हो रहे यात्री

सीतामढ़ी जंक्शन से मुजफ्फरपुर और पाटलिपुत्र (पटना) जाने वाले रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इन यात्रियों को फिलवक्त 14 घंटे तक लंबा इंतजार करने की मजबूरी बन गयी है.

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर और पाटलिपुत्र जाने के लिए आखिरी नियमित ट्रेन 63265 दरभंगा-पाटलिपुत्र मेमू दोपहर में 2.30 बजे है. इसके बाद मुजफ्फरपुर और पाटलिपुत्र जाने के लिए सीधे सुबह 4.20 बजे 15507 पाटलिपुत्र मेमू इंटरसिटी ट्रेन है. दोपहर 2.30 बजे से लेकर दूसरे दिन सुबह 4.20 तक मुजफ्फरपुर और पाटलिपुत्र जाने के लिए नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा पैसेंजर व इंटरसिटी ट्रेन नहीं होने से हजारों यात्री अन्य व्हीकल से जाने को मजबूर हैं.

मुजफ्फरपुर के लिए रोजाना महज चार ट्रेन और पटना के लिए तीन ट्रेन है. पाटलिपुत्र के लिए पहली पाटलिपुत्र मेमू इंटरसिटी ट्रेन सुबह 4.20 व दूसरी दानापुर मेमू ट्रेन सुबह 8.05 बजे, फिर सुबह 8.30 बजे केवल मुजफ्फरपुर के लिए डेमू व पाटलिपुत्र के लिए आखिरी मेमू ट्रेन दोपहर 2.30 बजे है.

जबकि सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर के बीच दो एक्सप्रेस ट्रेन लिच्छवी एक्सप्रेस एवं सदभावना एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है. इसमें सद्भावना एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन है.

पढ़ाई, इलाज, नौकरी व अन्य जरूरी कामकाज से सीतामढ़ी से रोजाना हजारों लोग मुजफ्फरपुर और पटना आवाजाही करते हैं. यात्रियों की संख्या के अनुपात में ट्रेनें नहीं चलने से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री जंक्शन से लौट जाते हैं.

मुजफ्फरपुर और पटना जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों के अनुपात में कम कोच होने की वजह से ट्रेन जंक्शन पर खड़ी होते ही कुछ ही पलों में भर जाती है. धक्का मुक्की झेल नहीं पाने वाले बड़ी संख्या में यात्री जंक्शन से लौट जाते हैं. सीतामढ़ी के यात्रियों का कहना है कि मुजफ्फरपुर और पटना रूट पर सबसे कम ट्रेन चलती है. इस रूट एक भी सुपरफास्ट ट्रेन नहीं चलती है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *