Press "Enter" to skip to content

हर्ष फायरिंग पर अब विशेष नजर

बिहार में शादियों और समारोहों में हो रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं. आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इस पर सख्त रुख अपनाया है.

अब लाइसेंसी हथियार धारकों की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी, खासकर उन पर जो भारी मात्रा में गोलियों की खरीद कर रहे हैं. मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा की अध्यक्षता में हाल ही में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में इस मुद्दे पर गहन चर्चा हुई.

बैठक में निर्देश दिया गया कि ऐसे लाइसेंस धारकों की सक्रिय मॉनिटरिंग की जाए जो सामान्य से अधिक गोलियां और बारूद खरीद रहे हैं.

अधिकारियों को यह पता लगाने का निर्देश दिया गया है कि इतनी बड़ी मात्रा में हथियार क्यों खरीदे जा रहे हैं और इनका उपयोग कहां हो रहा है.

सरकार ने निर्देश दिया है कि राज्यभर में आर्म्स लाइसेंस का सत्यापन अभियान चलाया जाए, जिनके लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी है या जिनके विरुद्ध आपराधिक पृष्ठभूमि की आशंका है, उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं.

वहीं, जो लोग लाइसेंस के लिए आवेदन दे चुके हैं, उनके चरित्र सत्यापन पत्र शीघ्र जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *