Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी में ऑडिटोरियम के साथ कला दीर्घा बनाने की मांग

मुजफ्फरपुर। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी जी से शहर के वरिष्ठ चित्रकार, शाकुंतलम् के निदेशक एवं राष्ट्रीय कलाकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मुकेश सोना ने एक सार्थक मुलाकात की एवं दो- दो ज्ञापन सौंपा।

डॉ. सोना ने मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी में ऑडिटोरियम के साथ एक कला दीर्घा को भी बनाने की मांग रखी। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि मुजफ्फरपुर में बड़ी संख्या में चित्रकार, मूर्तिकार एवं फोटोग्राफर है, इन्हें नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।

एक कला- दीर्घा होने से यहां के कलाकारों को अपनी कला को प्रदर्शित करने में सुविधा होगी तथा इस क्षेत्र की कला का विकास होगा‌। उन्होंने अपने दूसरे ज्ञापन में गोबरसही-डुमरी रोड में जल जमाव की समस्या से शीघ्र मुक्ति दिलाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के बीमार, महिलाएं, बच्चे, सभी विगत कई वर्षों से निरंतर जल जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं और आए दिन चोटिल होते रहते हैं, नाले के पानी की दुर्गंध एवं प्रदूषण से लोग बीमार हो रहे हैं। युद्ध स्तर पर एवं शीघ्र इस दिशा में कार्रवाई किया जाना चाहिए।

साथ में प्रसिद्ध समाजसेवी अरिंजय राज सिंह भी थे। मंत्री महोदय ने डॉ० सोना को उनके ज्ञापन पर अश्वासन दिया एवं शीघ्र ही समुचित कार्रवाई करने की बात कही।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *