गया. समाहरणालय में आयोजित दैनिक जनता दरबार में डीएम शशांक शुभंकर ने 60 से अधिक आवेदकों की समस्याओं को सुना और उसके निबटारे को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

डीएम ने कहा कि जनता दरबार आम जनता की सरकार तक सीधी पहुंच है, इसका उद्देश्य जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और त्वरित समाधान है.



जनता दरबार में आवेदन को द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु अनुरोध किया गया. इस पर डीएम ने संबंधित अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को जनता दरबार में सुनवाई कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.



जनता दरबार में अवैध कब्जा जमाबंदी इत्यादि से संबंधित आवेदकों के आवेदन का निष्पादन हेतु संबंधित अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया.
























Be First to Comment