Press "Enter" to skip to content

61 वर्ष की उम्र में 50 साल की नेत्री से शादी रचाएंगे नेताजी

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों दिलीप घोष सुर्खियों में हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने 61 साल की उम्र में शादी रचाने जा रहे हैं।

उनकी जीवनसंगिनी बनी हैं बीजेपी महिला मोर्चा की सक्रिय और लोकप्रिय नेता रिंकू मजूमदार, जिनकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। दिलीप घोष का नाम राजनीति में उनकी आक्रामक शैली और बेबाक बयानों के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।

रिंकू मजूमदार और घोष की मुलाकात तब हुई जब घोष प्रदेश अध्यक्ष थे और रिंकू महिला मोर्चा में सक्रिय थीं। दोनों के बीच समय के साथ रिश्ता गहरा हुआ और अब वह रिश्ता शादी में बदल गया है।


शादी का आयोजन कोलकाता के न्यू टाउन स्थित दिलीप घोष के आवास पर बेहद सादगी के साथ होगा। इस समारोह में दोनों पक्षों के चुनिंदा करीबी रिश्तेदार और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी के महिला मोर्चा से जुड़ी कुछ खास सदस्याएं भी इस खास मौके का हिस्सा बनेंगी।

रिंकू मजूमदार बीजेपी महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य रही हैं और पार्टी में उनका योगदान काफी सराहनीय रहा है। वे तलाकशुदा हैं और एक बेटे की मां हैं, जो अब वयस्क हो चुका है। कोलकातावासियों के सॉल्ट लेक सेक्टर V में एक आईटी कंपनी में कार्यरत है।

सूत्रों की मानें तो यह शादी न सिर्फ दिलीप घोष की निजी जिंदगी का नया अध्याय है, बल्कि यह उनकी राजनीतिक छवि को भी एक नई दिशा दे सकती है। ऐसी अटकलें हैं कि वे फिर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from StyleMore posts in Style »
More from WEST BENGALMore posts in WEST BENGAL »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *