Press "Enter" to skip to content

मॉडल सदर अस्पताल में कोर्स में दाखिला लेकर रच दिया इतिहास

गोपालगंज. मॉडल सदर अस्पताल में डीएनबी कोर्स की विधिवत शुरुआत हो गयी. पीडियाट्रिक्स (शिशु रोग) विभाग में मेडिकल की छात्रा डॉ तुलिका सिंह ने दाखिला लेकर इतिहास रच दिया. वह सदर अस्पताल में डीएनबी कोर्स में नामांकन लेने वाली पहली छात्रा बनीं.

सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ बीरेंद्र प्रसाद, डॉ एकेचौधरी, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक धीरज कुमार एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सौरभ अग्रवाल की मौजूदगी में डॉ तुलिका ने एडमिशन लिया.

सिविल सर्जन डॉ बीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर डीएनबी कोर्स संचालित करने की मान्यता मिली है.

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस की टीम द्वारा जांच के बाद पीडियाट्रिक्स विभाग में दो सीटों के लिए मान्यता प्रदान की गयी है, जिसमें पहली सीट पर डॉ तुलिका सिंह का नामांकन हुआ है.

सीवान के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक परिवार से आने वाली डॉ तुलिका सिंह अपने दाखिले को लेकर काफी उत्साहित नजर आयीं. इस अवसर पर उनके माता-पिता एवं भाई भी मौजूद रहे. डीएनबी कोर्स की शुरुआत से जिले में उच्चस्तरीय चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नयी मजबूती मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *