भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बिहार में अपनी चुनावी रैलियों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

पटना में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपी गई एक लिखित शिकायत में भाजपा ने आयोग से अनुरोध किया है कि राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उन्हें बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के निर्देश दिए जाएं।



इस शिकायत में यह भी लिखा गया है कि लोकतांत्रिक संवाद की पवित्रता को बनाए रखने के लिए राहुल गांधी के चुनाव प्रचार पर एक निश्चित अवधि के लिए रोक लगाया जाए। भाजपा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी की टिप्पणी व्यक्तिगत, अभद्र और एक राष्ट्रीय नेता के लिए अनुचित थी, जिससे आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 123(4) का उल्लंघन हुआ, जो भ्रष्ट चुनावी प्रथाओं को परिभाषित करती है।



शिकायत में 29 अक्टूबर को दरभंगा में अपनी जनसभाओं के दौरान गांधी की टिप्पणियों का जिक्र है, जहां उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि चुनावों से पहले अगर वोट के बदले मोदी जी को नाचने के लिए कहा जाये, तो वह नाचेंगे। भाजपा ने कहा कि यह टिप्पणी प्रधानमंत्री पद के प्रति बेहद अपमानजनक है और इसने शालीनता और लोकतांत्रिक मर्यादा की सभी सीमाओं को लांघ दिया है।



























Be First to Comment