Press "Enter" to skip to content

परदेस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए दिए निर्देश

खजौली. समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम (डिविजनल रेलवे मैनेजर) ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रेल यात्री की सुविधा के लिए मधुबनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की.

डीआरएम ने विशेष रूप से छठ पूजा के बाद परदेस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए.

रेल प्रशासन ने अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती और हेल्प डेस्क की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि यात्री जानकारी और सहायता आसानी से प्राप्त कर सके. स्थानीय लोगों ने राजनगर स्टेशन पर प्लेटफाॅम की ऊंची करण, खजौली रेलवे स्टेशन के गुमटी संख्या 28 सी गांधी चौक से हॉस्पिटल चौक तक पीसीसी सड़क का निर्माण सहित अन्य समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया.

वहीं, डीआरएम ने स्थानीय लोगों को समस्या निदान का आश्वाशन दिया. डीआरएम के इस कदम का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया. कहा कि ऐसे निरीक्षण से रेलवे सेवाओं में सुधार आता है और यात्रियों का भरोसा बढ़ता है. मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *