Press "Enter" to skip to content

त्योहारी सीजन में मिठाई दुकानों से लिए गए संदिग्ध मिठाइयों के सैंपल

बिथान. त्योहारों के सीजन में नकली व मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के उद्देश्य से सीओ रूबी कुमारी ने स्थानीय बाजार में दुकानों का निरीक्षण किया. इस दौरान कई मिठाई दुकानों से संदिग्ध मिठाइयों के सैंपल लिये गये. जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जायेगा.

अंचलाधिकारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है. निरीक्षण में मिठाइयों के रंग, स्वाद और ताजगी के अलावा उनकी पैकेजिंग और स्टोर की साफ-सफाई पर भी बारीकी से ध्यान दिया गया.

दुकानदारों को साफ-सफाई, गुणवत्ता बनाये रखने और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई. अंचलाधिकारी ने बताया कि त्योहारों के समय नकली और मिलावटी मिठाइयों की बिक्री बढ़ जाती है जो आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है.

उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. जांच के दौरान कुछ दुकानों से लिये गये नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही किसी भी दुकान पर कार्रवाई की जायेगी.

इस कदम को स्थानीय प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है. जिससे बाजार में गुणवत्ता और ईमानदारी बनी रहे. मौके पर बिथान थाना की अपर थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी, एएसआई मुकेश कुमार दल-बल के साथ मौजूद रहीं. निरीक्षण में सहयोग किया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *