Press "Enter" to skip to content

झमाझम बारिश ने गर्मी को तो भगाया पर सड़कों को डूबाया

दरभंगा. दो दिनों की झमाझम बारिश में उमस भरी गरमी से तो काफी हद तक निजात दिला दी, लेकिन भीषण जल जमाव ने जीवन को नर्क बना दिया. विशेषकर निचले इलाकों के मुहल्लों में सड़कें पानी में इस कदर डूब गयी हैं, लगता है मानो बाढ़ का पानी फैल गया है.

सदर प्रखंड मुख्यालय के सामने जलजमाव की समस्या और विकराल हो गयी. यहां तो तीन फीट से अधिक पानी जमा हो गया. इस वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण प्राय: प्रत्येक बारिश में यह समस्या निचले इलाकों के मुहल्लावासियों को झेलनी पड़ती है.

शुक्रवार एवं शनिवार को हुई बौछार ने इस समस्या को एक बार फिर विकराल कर दिया है. जहां नाला बना भी हुआ है, वहां भी दूसरे क्षेत्र का पानी आकर ठहर गया है. इससे लोगों की न केवल दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि महिला, बुजुर्ग व बच्चे घर में कैद से हो गये हैं.

शनिवार रात के बाद रविवार से बारिश लगभग थमी हुई है. बारिश के दौरान शहर के कई मुहल्लों में जल जमाव हो गया था, जहां से धीरे-धीरे पानी निकल गया है. स्थिति काफी हद तक सामान्य हो गयी. जो मुहल्ले निचले इलाकों में बसे हैं, वहां से दो दिन बाद भी पानी नहीं निकल पाया है.

गांधीनगर कटरहिया के बाद लक्ष्मीसागर की गली संख्या पांच एवं छह की स्थिति बदतर हो गयी है. पानी इतना जमा है कि स्कूल बसें भी नहीं आ पा रही है. कई घरों में भी पानी प्रवेश कर गया है. गैस गोदाम से गढ़िया जाने वाली सड़क में भी कई स्थान पर पानी जमा है. गंज से अललपट्टी जाने वाली सड़क भी डूबी हुई है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from TravelMore posts in Travel »
More from WETHERMore posts in WETHER »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *