बोधगया. सीयूएसबी के जन संपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम को उनके पॉजिटिव इमेज बिल्डिंग में असाधारण योगदान के लिए पब्लिक रिलेशन्स काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआइ) द्वारा चाणक्य जूरी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

यह पुरस्कार गोवा में आयोजित 19वें पीआरसीआइ ग्लोबल कम्युनिकेशन कॉन्क्लेव में प्रदान किया गया. पीआरसीआइ वर्ल्ड द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार उन युवा संचार पेशेवरों को दिया जाता है जिन्होंने जनसंपर्क के क्षेत्र में रचनात्मकता, प्रतिबद्धता और असाधारण प्रतिभा प्रदर्शित की है.



पुरस्कार अभिनेता प्रमोद शेट्टी ने पीआरसीआइ के मुख्य संरक्षक एमबी जयराम और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया.



समारोह में गोवा के राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य गणमान्य हस्तियां भी उपस्थित थीं.






































Be First to Comment