मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार 1 अक्टूबर को भोजपुर जिले के लिए 1.5 अरब रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाले इस कार्यक्रम में पंचायत सरकार भवन और विवाह मंडप जैसे ढांचागत विकास कार्यों की सौगात जिले को मिलेगी.



प्रशासन ने जिले के सभी प्रखंडों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है ताकि आम लोग भी इस पल के साक्षी बन सकें.



भोजपुर को मिलेगा विकास का पैकेज
भोजपुर जिले के लिए कुल 77 पंचायत सरकार भवन और 43 विवाह मंडपों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा. इनमें से 34 पंचायत भवन तैयार होकर उद्घाटन के लिए तैयार हैं, जबकि शेष का शिलान्यास होगा. यह भवन पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को सेवाएं और सुविधाएं देने का नया केंद्र बनेंगे.




































Be First to Comment