Press "Enter" to skip to content

तड़के 4:45 बजे पूरे परिवार के लिए काल बन गया आस्था का दीपक

मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना इलाके के माड़ीपुर इलाके में शुक्रवार तड़के आस्था का एक दीपक पूरे परिवार के लिए काल बन गया. घर में जल रही अखंड ज्योत के दीपक से लगी भीषण आग ने एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों सहित पांच सदस्यों को गंभीर रूप से झुलसा दिया.

झुलसे लोगों में गणेश प्रसाद (55) उनका पुत्र सन्नी कुमार (38) बहू रुचिका गुप्ता (33) और दो मासूम बच्चे, छह साल की मनाया और तीन साल का जुगनू शामिल है. घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा है और हर कोई स्तब्ध है. सभी घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां तीन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

इधर, आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने तेजी दिखाते हुए आग पर काबू पाया और इसे आस-पास के घरों में फैलने से रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार तड़के 4:45 बजे के करीब हुआ.

घर के मुखिया गणेश प्रसाद का पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था. पड़ोसियों और फायर ब्रिगेड की टीम के अनुसार, पूजा घर में जल रहा अखंड ज्योत का दीपक संभवतः अचानक गिर गया, जिससे आस-पास रखी ज्वलनशील वस्तुएं तुरंत आग की चपेट में आ गयी. आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने का मौका ही नहीं मिला. गहरी नींद में होने के कारण उन्हें आग का पता तब चला जब लपटें उनके करीब पहुंच चुकी थी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *