Press "Enter" to skip to content

सांसद चंद्रशेखर आजाद पर गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

बहुजन समाज और राजनीतिक सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है। भीम आर्मी चीफ और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर डॉ. रोहिणी घाबरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में रोहिणी ने कहा कि उन्होंने चंद्रशेखर को बहुजन आंदोलन का नायक बनाने की कोशिश की थी, लेकिन यही उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।

डॉ रोहिणी घावरी ने आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर ने उन्हें समाज के सामने बदनाम किया और लोग अब उन्हें गलत नजर से देखने लगे हैं। रोहिणी ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है, क्योंकि भाजपा उनके बचाव में लगी हुई है। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘इस अय्याश बेवड़े आदमी को मैं बहुजन आंदोलन के लायक़ बना रही थी यही गलती है मेरी और इसने मुझे ही समाज के सामने बदनाम किया !! 

पुलिस मेरी नहीं सुन रही क्योंकि बीजेपी इसको बचा रही है लेकिन समाज के सामने मैं साबित करूँगी की ग़लत मैं नहीं यह है !! बहुजन वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ हुए षड्यंत्र का पर्दाफाश करती रहूँगी’ !!सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चंद्रशेखर के हाथ में एक ग्लास देखा गया है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि उसमें शराब है।

हालांकि, वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वायरल होने के बाद मामला और गरमा गया है। इस वीडियो और आरोपों के बाद बहुजन आंदोलन की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है और समर्थकों तथा विपक्षी दलों में हलचल बढ़ गई है। डॉ. रोहिणी के पोस्ट करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिससे सियासत और भी गर्म हो गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from Viral VideoMore posts in Viral Video »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *