Press "Enter" to skip to content

ट्रेन पर पत्थरबाजी की या रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाया तो खानी पड़ेगी हवालात की हवा

रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएएफ) ने मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड के जुब्बा साहनी रेलवे स्टेशन पर एक जन जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान, आरपीएफ की टीम ने यात्रियों को यात्रा के दौरान होने वाली संभावित परेशानियों और उनसे बचने के तरीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी.

यह अभियान इंस्पेक्टर मनीष कुमार के निर्देशानुसार और जमादार राजेंद्र कुमारी सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. टीम में जमादार पवन कुमार ठाकुर और अन्य जवान भी शामिल थे.

यात्रियों को दी गई सुरक्षा से जुड़ी अहम सलाह नशा खुरानी, पॉकेटमारी और बैग लिफ्टिंग : यात्रियों को नशा खुरानी गिरोह, जेबकतरों और बैग चुराने वाले अपराधियों से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया.

रेल संपत्ति को नुकसान : आरपीएफ ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी करना, रील्स बनाना और बेवजह रेलवे लाइन पार करना कानूनी अपराध है और इससे गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

हेल्पलाइन नंबर 139 : किसी भी आपात स्थिति या समस्या की सूरत में यात्री तुरंत 139 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *