टिकारी. जगलाल महतो विचार मंच के बैनर तले रविवार को टिकारी-कुर्था मार्ग पर चिरैली के समीप एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि महापुरुषों की जयंती समारोह व शहादत एवं परिनिर्वाण हुए सामाजिक न्याय के पुरोधा को याद किया जाएगा.



पुरोधा ललई सिंह यादव, अमर शहीद जगदेव प्रसाद, शहीद छात्र लक्ष्मण चौधरी, महान स्वतंत्रता सेनानी जगलाल महतो, पेरियार ई वी. रामासामी नायकर की याद में एक जन सभा का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में कई नेता भाग लेंगे.


वार्ता में मंच के संयोजक अविनाश महतो सह संयोजक पूर्व मुखिया अशोक कुमार, रमाकांत सुधांशु, कमलेश कुमार कमल, विजय कुमार अधिवक्ता, राजदेव सिंह दांगी,वीरेंद्र अर्जक, ब्रजेश दांगी, प्रतिभा रानी दांगी, पूनम कुमारी, आदि शामिल थे.


































Be First to Comment