लनामिवि में चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) में नामांकन के लिए प्रथम चयन सूची जारी कर दी गयी. इसके आधार पर आवंटित कॉलेजों नामांकन चार से 14 जुलाई तक होगा.

नामांकित छात्रों का डैशबोर्ड अपडेशन 15 से 17 जुलाई तक किया जायेगा. 43 अंगीभूत एवं 39 संबद्ध यानी कुल 82 कॉलेजों में 37 विषयों में निर्धारित 312784 सीट पर नामांकन के लिये कुल 185227 यानी निर्धारित सीटों के विरुद्ध 59.21 प्रतिशत छात्रों ने आवेदन कर रखा है.



निर्धारित सीट से अधिक आवेदन केवल चार विषय जंतुविज्ञान, इतिहास, भूगोल एवं हिंदी में है. अन्य सभी विषयों में निर्धारित सीट से कम आवेदन हैं. जंतु विज्ञान विषय में सबसे ज्यादा 19656 आवेदन है. इतिहास में 37831, हिंदी में 29078 तथा वाणिज्य के एकाउंट एंड फाइनेंसिंग में 7326 आवेदन किया गया है.



कुल 37 में से आठ विषय पर्सियन, स्टैटिसटिक्स, अरबी, भोजपुरी, नेपाली, पाली, बंगला एवं लाइब्रेरी साइंस में आवेदकों की संख्या शून्य है. जबकि सात विषय एचआरएम, गणित (कला), एलएसडब्ल्यू, एंथ्रोपोलॉजी, ग्रामीण अर्थशास्त्र, नाटक एवं प्राकृत विषय में आवेदकों की संख्या 30 के भीतर है. मार्केटिंग एवं दर्शनशास्त्र में आवेदन की संख्या 330 से नीचे है.



































Be First to Comment