प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार पहुंचे हैं. सिवान की धरती से पीएम मोदी ने बिहार को कई सौगात दिए. इसी क्रम में पीएम ने एक और वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया गया.

केसरिया रंग की इस वंदे भारत ट्रेन में लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी. यह ट्रेन पटना से गोरखपुर के बीच चलेगी. पटना में यह ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन से खुलेगी. 8 कोच वाली यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, बेतिया और मोतिहारी होते हुए गोरखपुर जाएगी. बुधवार को ही नई वंदे भारत का रैक गोरखपुर से पटना पहुंच चुका था.



वहीं, ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो, वंदे भारत पाटलिपुत्र से दिन 11: 50 बजे खुलकर 12:30 बजे हाजीपुर, 13:35 बजे मुजफ्फरपुर, 15:20 बजे बापूधाम मोतिहारी, 15:40 बजे सुगौली, 16:20 बजे बेतिया, 17:10 नरकटियागंज, 18:10 बजे बगहा और 20:10 बजे कप्तानगंज रुकते हुए 21:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.



यह ट्रेन गोरखपुर और पाटलिपुत्र से शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलायी जायेगी. 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से 05:40 बजे खुल कर 06:24 बजे कप्तानगंज, 07:30 बजे बगहा, 08:03 बजे नरकटियागंज, 08:35 बजे बेतिया, 08:50 सगौली, 09:08 बजे बापूधाम मोतिहारी, 10:50 बजे मुजफ्फरपुर, 11:40 बजे हाजीपुर रुकते हुए 12:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी.


वहीं, वापसी में 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से 15:30 बजे खुल कर 16:08 बजे हाजीपुर, 17:00 बजे मुजफ्फरपुर, 18:23 बजे बापूधाम मोतिहारी, 18:43 बजे सुगौली, 19:00 बजे बेतिया, 19:33 नरकटियागंज, 20:02 बजे बगहा एवं 21:38 बजे कप्तानगंज रुकते हुए 22:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वहीं इस ट्रेन में टिकट की बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो जायेगी.
































Be First to Comment