दरभंगा. मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने दरभंगा जंक्शन का निरीक्षण किया. इस दौरान पूरे परिसर का मुआयना करते हुए यात्री सुविधाओं की पड़ताल की. त्योहार पर संभावित भीड़ को लेकर की गयी व्यवस्था की जानकारी ली. जरूरी निर्देश भी दिया.

सड़क मार्ग से पहुंचे डीआरएम मिश्र ने जंक्शन पर बाहरी परिसर, बुकिंग ऑफिस, पार्सल ऑफिस, आरक्षण केंद्र आदि का निरीक्षण किया. प्लेटफार्म एक तथा तीन पर इंजीनियरिंग शाखा से संबंधित कार्यों की समीक्षा की. दूसरी ओर सीएचआइ से संबंधित कार्यों पर नाराजगी जताई.



सीएचआइ के जिम्मे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई के साथ खान-पान से जुड़े मामले होते हैं. इस क्रम में दरभंगा से रवाना होने के लिए खड़ी जननायक एक्सप्रेस में टिकट जांच भी की गयी.



प्लेटफार्म एक पर खड़ी सवारी गाड़ी में भी टीटीइ के साथ टिकट चेकिंग करायी. इसके बाद वे सकरी स्टेशन के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए. सूत्रों की मानें तो वापसी में पुनः दरभंगा जंक्शन पर रूक सकते हैं. डीआरएम के साथ स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार के साथ विभागों के सुपरवाइजर आदि उपस्थित थे.




























Be First to Comment