फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कई बार हुआ है, जब किसी सेलिब्रिटी की मौत की अफवाह उड़ने लगती है. बाद में वो स्टार खुद बताता है कि वो जिंदा है, उसे कुछ नहीं हुआ. अब ऐसा ही कुछ अजय देवगन संग फिल्म सिंघम में नजर आई एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) के साथ हुआ.

सोशल मीडिया पर खबरें उड़ने लगी कि एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत हो गई है. कई खबरों में तो ये भी कहा जा रहा था कि वो घायल हैं. जिसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद अपने जिंदा होने का सबूत दिया.


काजल अग्रवाल हाल ही में अपने पिता और बच्चे के साथ मालदीव में वेकेशन मनाने गई थी. जिसकी ढेर सारी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. लेकिन इन सबके बीच ही सोशल मीडिया पर खबरें आने लगी की एक्ट्रेस का कार से एक्सीटेंड हो गया है और उनकी मौत हो गई है.


हालांकि, इन अफवाहों पर काजल ने देरी ना करते हुए अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है और वो ठीक हैं.















































Be First to Comment