गोपालगंज. दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में डीएम पवन कुमार सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की संयुक्त अध्यक्षता में पूजा पंडाल समितियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में विभिन्न समितियों के प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिये गये.

बैठक में पूजा समितियां अपने स्तर से पंडाल और मेले के क्षेत्रों में संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करें. इसके लिए पंडाल में आने-जाने के लिए प्रवेश एवं निकास द्वारों को सुगम बनाने का निर्देश दिया गया.



उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों एवं मेले के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्य रूप से लगाया जाये, जिससे उपद्रवियों की पहचान में आसानी हो सके.
सभी समितियों को कम से कम 40 स्वयंसेवकों की तैनाती करने का निर्देश दिया गया.



इन स्वयंसेवकों को विशेष ड्रेस कोड एवं परिचय पत्र जारी किये जायेंगे ताकि किसी भी प्रकार के भीड़ प्रबंधन की समस्या नहीं हो. प्रसाद वितरण के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और भगदड़ जैसी स्थिति से बचा जा सके.








































Be First to Comment