Press "Enter" to skip to content

बिहार बंद: शिक्षिका ने की अभद्र टिप्पणी तो कार्यकर्ताओं ने की धक्का-मुक्की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को लेकर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में एनडीए द्वारा बिहार बंद का असर गुरुवार को जहानाबाद में भी व्यापक रूप से देखने को मिला.

सुबह से ही एनडीए समर्थक अरवल मोड़ पर हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर जुटे और जोरदार नारेबाजी की. इस दौरान बंद समर्थकों का आरोप है कि वहां से गुजर रही एक शिक्षिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी. इससे नाराज एनडीए कार्यकर्ताओं ने शिक्षिका के साथ धक्का-मुक्की कर दी.

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षिका को गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई. दूसरी तरफ अरवल मोड़ पर ही बंद समर्थकों ने एक राजद समर्थक को रोक लिया, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई.

देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और राजद समर्थक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी . इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *