Press "Enter" to skip to content

जीवन में परिश्रम, विनम्रता और सत्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को अपनाने पर बल

बोधगया. मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग में सत्र 2022-24 के विद्यार्थियों को विदाई देने के लिए मंगलवार को समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम उत्साह, आत्मीयता और गहरे लगाव से परिपूर्ण रहा.

समारोह की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने एकल गीत, नृत्य और सामूहिक संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

हर प्रस्तुति ने हॉल को उल्लास और आनंद से भर दिया. इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो नीरज कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. प्रो सुशील कुमार, सहायक प्राध्यापक संजय कुमार, इफ्फत साहीन और सगुन सिंह ने भी संबोधित कर जीवन में परिश्रम, विनम्रता और सत्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को अपनाने पर बल दिया.

समारोह के समापन पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों और विभाग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. भावुक क्षणों से भरा यह आयोजन केवल विदाई नहीं बल्कि स्मृतियों, मित्रताओं और साझा अनुभवों का उत्सव बन गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *