Press "Enter" to skip to content

जमाबंदी में सुधार के लिए शिविर में रैयतों ने जमा कराए आवेदन

राजस्व महाअभियान का शिविर मेसकौर प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत में आयोजित किया गया. शिविर में काफी संख्या में रैयत पहुंचे व आवेदन जमा किया.

सीओ अभिनव राज ने बताया कि शिविर में 182 आवेदन लिए गये. जिसमें सबसे अधिक जमाबंदी में सुधार के लिए 123, ऑनलाइन जमाबंदी का 17, बंटवारा का 24 आवेदन लिये गये. जबकि, नामांतरण के लिए 18 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

सीओ ने मिर्जापुर पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया. साथ ही, कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. शिविर में पहुंचने वाले लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखने व हरसंभव सहयोग करने का निर्देश भी दिया.

शिविर में अंचल कर्मियों ने रैयतों का आवेदन जमा करने और जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग किया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *