Press "Enter" to skip to content

नई रेल लाइन के निर्माण के लिए 188 करोड़ का टेंडर किया गया जारी

समस्तीपुर : सीतामढ़ी-शिवहर खंड स्थित सीतामढ़ी-रेवासी के बीच नई रेल लाइन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 188 करोड़ 50 लाख की लागत से नई रेल लाइन निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है.

आगामी 8 अक्टूबर तक टेंडर प्रक्रिया चलेगी. इसके बाद टेंडर फाइनल होगा. इसे पूरा करने के लिए 180 दिनों की समयसीमा रखी गई है. ऐसे में रेल लाइन के निर्माण को लेकर अब प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है.

यह नया रेल लाइन करीब 11.7 किलोमीटर लंबा होगा. इसमें रेवासी स्टेशन का निर्माण भी किया जायेगा. टेंडर में कई बड़े पुलों के निर्माण भी शामिल हैं. इसके अलावा कर्मचारियों के रहने के लिए क्वार्टर का निर्माण किया जायेगा.

बाकायदा इसके लिए नॉर्दर्न रेलवे की ओर से स्वीकृति डिजाइन मंगायी गयी है. जिनसे कर्मचारियों के आधुनिक आवास बनेंगे. रेल इन का विद्युतीकरण भी इस योजना में शामिल हैं.

सीतामढ़ी-शिवहर रेलखंड का यह हिस्सा है. इसके तैयार हो जाने से इस रेल खंड के यात्रियों को यातायात के लिए सुविधा सुगम हो जायेगी. इसके साथ ही रेलवे को भी राजस्व की प्राप्ति होगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *