बक्सर से लेकर भागलपुर तक गंगा नदी के जलस्तर में अब कमी आने लगी है. गंगा का जलस्तर घट जरूर रहा है लेकिन कई जगहों पर पानी अभी भी खतरे के निशान के ऊपर ही बह रहा है.

बक्सर में गंगा खतरे के निशान से नीचे उतर चुकी है. लेकिन बाढ़ का संकट कई इलाकों में अभी भी गहराया हुआ है. भागलपुर और मुंगेर में गंगा लाल निशान के ऊपर ही अभी बह रही है. बक्सर में गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है.



गंगा का पानी नौ दिनों तक लगातार बढ़ा. उसके बाद गुरुवार से पानी कमने लगा. शनिवार को गंगा यहां खतरे के निशान से नीचे उतरी. जबकि रविवार को पानी में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. गंगा का जलस्तर बक्सर में रविवार को घटता हुआ रिकॉर्ड हुआ है.



बक्सर में रविवार शाम 4 बजे जलस्तर 61.84 पर रिकॉर्ड हुआ. वार्निंग लेवल के ऊपर गंगा बह रही है. बक्सर में गंगा का जलस्तर बढ़ा तो कई इलाकों में बाढ़ का संकट गहराया. बक्सर-कोईलवर सुरक्षा तटबंध पर बहोरनपुर गांव के पास सैकड़ों की संख्या में बाढ़ पीड़ित शरण लिए हुए हैं.




































Be First to Comment