Press "Enter" to skip to content

आपसी विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में खेत का मेड़ तोड़ने के विवाद को लेकर एक वृद्ध महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान गंगापुर गांव के वार्ड आठ निवासी रामनंदन सिंह की पत्नी फूल कुमारी देवी (65) के रूप में की गई है.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव के ही साहिल एवं सतीश कुमार खेत की जुताई करवा रहे थे. इसी क्रम में खेत का मेड़ टूटा था. महिला द्वारा पूछने पर महिला के साथ मारपीट करने लगे. इसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

ग्रामीणों को आते देख दोनों आरोपित घटनास्थल पर से फरार हो गये. सूचना मिलते ही मुसरीघरारी पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.

मृतका के पुत्र देवेंद्र कुमार ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए साहिल एवं सतीश कुमार को आरोपित किया है. एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *