सुरसंड इसंध्या गश्ती पर निकली पुलिस ने नगर के मुख्य चौक स्थित आंबेडकर टावर के पास बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने एक महिला तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 195 बोतल देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.



पुलिस ने जिस महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान नगर पंचायत वार्ड संख्या 11 निवासी स्व दुलारचंद मुखिया की पत्नी मनीषा देवी के रूप में हुई है.



थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि सअनि मदन कुमार के नेतृत्व में बरामद शराब को जब्त कर गिरफ्तार महिला तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
































Be First to Comment