बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में हसनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर-सखवा पथ के परिदह गांव के पास एक दुर्घटना हो गई. इसमें दरभंगा जिले के निवासी एक युवक की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार मैजिक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी थाना क्षेत्र के जुरोना गांव के महेंद्र चौपाल के पुत्र राज कुमार चौपाल के रूप में हुई है.



राज कुमार अपनी बाइक की सर्विसिंग कराने हसनपुर आ रहा था. जिसकी मौत मैजिक की ठोकर लगने से हो गई.



स्थानीय लोगों से सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत बताया। पुलिस अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है.






























Be First to Comment